[Download] Laxmikant Polity Handwritten Notes In Hindi PDF

स्वागत है आपका स्टडी मटेरियल के भंडार में। यहाँ पर आपको मिलने वाला है Laxmikant Polity Handwritten Notes In Hindi PDF. इतना अच्छा-अच्छा नोट्स तो मैं ही आपके लिए जुगाड़ करता हूँ।

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए लक्ष्मीकांत की पॉलिटी बुक को बाइबिल माना जाता है। मैं अपने WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर करता था इन नोट्स को लेकिन स्टूडेंट्स के कहने पर मैं अब यहाँ पर भी भी इन सभी पॉलिटी के नोट्स को शेयर करूँगा। सबसे पहले आपको ये बात जानकार ख़ुशी होगी कि आप आये थे पॉलिटी का 1 नोट्स लेने के लिए पर आपको यहाँ पर मिलेगा टोटल 4 नोट्स। ये सब आपके लिए बोनस है।

पॉलिटी की तैयारी कैसे करनी चाहिए ?

मैं इसका उत्तर कुछ पॉइंट्स में देना चाहूंगा। अगर आपके पास एग्जाम के लिए 6 महीने से अधिक समय बचा है तो मेरे इन पॉइंट्स को फॉलो करें : –

☸️ लक्ष्मीकांत बुक को फॉलो करें।
☸️ क्लास 11 की NCERT – संविधान वाली बुक को पढ़ें।
☸️ कुछ लोग कहेंगे क्लास 6 से 12 तक की NCERT पढ़ने को। वो बिलकुल न करें।
☸️ खुद से नोट्स बनाएं।
☸️ प्रीवियस ईयर के सभी प्रश्न को सॉल्व करें। सिर्फ सही आंसर ही नहीं जाने बल्कि उन सभी का व्याख्या सहित उत्तर पढ़ें और समझें।
☸️ ये पॉइंट मुझे ऊपर लिखना चाहिए था पर कोई बात नहीं – सिलेबस को रट्टा मार लें।
☸️ जो एग्जाम दे रहे हैं सिर्फ उसी एग्जाम का प्रीवियस ईयर सॉल्व न करें बल्कि जितने ज्यादा एग्जाम का प्रीवियस ईयर आप solve कर सकते हैं उतना ज्यादा सॉल्व करें।
☸️ पिछले स्टेप के लिए ज्यादा बुक न खरीदें।
☸️ बेस्ट ये रहेगा अगर आप पॉलिटी का घटना चक्र खरीद लेते हो तो अभी तक के सभी एग्जाम में पूछे गए पॉलिटी के प्रश्न व्याख्या सहित मिल जायेंगे। अपडेटेड वाला बुक का लिंक मैं दे रहा हूँ।

☸️ जो भी क्वेश्चन आपके गलत होते हैं उन सभी को फिर से पढ़ें और अपने शॉर्ट नोट्स में लिख लें अगर बार-बार आप उसका आंसर भूल जाते हो।
☸️ जो टॉपिक समझ नहीं आये उसे आप यूट्यूब पर सर्च करके समझ लें।
☸️ यूट्यूब तभी खोलें जब 3-4 बुक से पढ़ने के बाद भी आपको समझ नहीं आया हो।
☸️ ऑनलाइन होकर ज्यादा समय बर्बाद नहीं करें। यूट्यूब आपके ध्यान को भ्रमित करेगा।
☸️ खूब सारा मॉक टेस्ट लगाएं। पढ़े हुए कॉन्सेप्ट्स को दुहराए।

अगर आपके पास 6 महीने से कम का समय है तो इन स्टेप्स को फॉलो न करें। तो आप पूछोगे आपको क्या करना चाहिए पॉलिटी की तैयारी के लिए। चलिए आपके लिए भी बेस्ट प्लान है जो मैं नीचे लिखा हूँ : –
✴️ तीन स्टडी मटेरियल रखिये। किसी टॉपर का नोट्स, प्रीवियस ईयर पेपर और घटना चक्र बुक। पॉलिटी का घटना चक्र बुक लेटेस्ट वाला होना चाहिए। अगर आपके पास नहीं है तो नीचे दिए ऑप्शन पर क्लिक करके खरीद सकते हो।
✴️ जो भी टॉपिक पढ़ें उसका प्रश्न डेली सॉल्व करें।
✴️ 30 % टाइम revision में लगाएं।
✴️ खुद से नोट्स बनाते रहें।
✴️ एक गलती जो अक्सर मैं देखता हूँ कि स्टूडेंट्स नोट्स को सजाने में समय वेस्ट करते हैं। अरे भाई आपको नोट्स दिखाना है या खुद पढ़ना है।
✴️ बहुत सारे बुक न खरीदें।
✴️ सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करें। ऑनलाइन स्टडी माध्यम का कम से कम सहारा लें।

indian polity handwritten notes pdf in hindi

अब आप जानना चाहते होंगे कि इन नोट्स का मैक्सिमम यूज़ कैसे करें : –

Step 1 ➺ सबसे पहले सभी नोट्स को डाउनलोड कर लें।
Step 2 ➺ सभी नोट्स का आधार लक्ष्मीकांत सर की बुक और प्रीवियस ईयर पेपर है।
Step 3 ➺ उसके बाद सभी नोट्स को ध्यानपूर्वक देखें।
Step 4 ➺ जो बेस्ट लगें उसको कमरा बंद करके 3-4 घंटे पढ़ें।
Step 5 ➺ अगर अब ये आपके लिए महत्वपूर्ण लगे तो अगले ही दिन इसका प्रिंट आउट करवा लीजिये।
Step 6 ➺ उसके बाद हाइलाइटर लेकर पढ़ना शुरू करें।
Step 7 ➺ एक रीडिंग ख़त्म करने के बाद घटना चक्र बुक की मदद से खुद से नोट्स बनाना शुरू करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!