डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी | Dr Bhimrao Ambedkar Biography In Hindi

आज हमलोग डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी (Dr Bhimrao Ambedkar Biography In Hindi) पढ़ेंगे। इन्हें पुरे विश्व में ग्यानी पुरुष के रूप से जाना जाता है। वे बचपन से ही प्रतिभाशील थे। वो अपनी पढाई और आत्म विश्वास के बल पर ही विश्व में ऐसी छवी बना पाए।

 

डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय : –
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर जिला के महू नामक शहर में हुआ था। इस शहर को अब अम्बेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के माता का नाम भीमाबाई तथा पिता का नाम रामजी अंबेडकर था। रामजी अंबेडकर पेशा से सूबेदार थे। बाद में वे फौजी स्कूल के अध्यापक बन गए थे। 

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर का बचपन का नाम भीवा, भीम और भीमराव था। डॉ. भीमराव अंबेडकर का उपनाम बाबा साहब अंबेडकर था। डॉ. भीमराव अंबेडकर महार जाति के थे जो उस समय अछूत जाति कहे जाते थे। भीमराव अंबेडकर हिन्दु धर्म से थे। हिन्दु धर्म के कुरूतियों से परेशान होकर बाद में 1955 में बौद्ध धर्म को अपना लिया था।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर वकील, प्रोफेसर एवं राजनीतिज्ञ भी थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर पेशा से अर्थशास्त्री, विधिवेता, शिक्षाविद , दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, समाजवादी, धर्मशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे। भीमराव अंबेडकर अपने युग के सबसे ज्यादा पढ़े – लिखे राजनेता एवं विचारक थे।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक ” शूद्रों के उद्दार के लिए ” जीवन भर कार्यरत रहे । डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता एवं मुख्य निर्माता कहा जाता था।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षा : –
भीमराव अंबेडकर की शिक्षा 7 नवंबर 1900 में गवर्मेंट हाईस्कूल में नामांकन हुआ था। इस हाईस्कूल का नाम प्रतापसिंह हाईस्कूल था। उस समय से महाराष्ट्र में विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 1907 में मैट्रिकुलेशन पास किया था। और 1912 में भीमराव अंबेडकर ग्रेजुएट हुए थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 1913 – 15 तक अध्यापक रहे थे।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर 1915 में अर्थशास्त्र से M.A किए थे। इन्होने अमेरिकन अर्थशास्त्रीय सेनिगमैन के मार्गदर्शन में P. H.D. किए। उसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर सिडेनहैम कॉलेज ऑफ अमेरिका के प्रोफेसर बन गए थे।

 

डॉ भीमराव अंबेडकर का राजनैतिक जीवन : –
डॉ. भीमराव अंबेडकर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1926 से हुआ था। ये 1926 में बाम्बे विधान परिषद के सदस्य बने। भीमराव अंबेडकर 1936 में बाम्बे लेजिस्लेटिव काउंसलिंग के सदस्य बने थे। 13 अक्टूबर 1935 में भीमराव अंबेडकर सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानाचार्य बने थे।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 1936 में लेबर स्वतंत्र पार्टी की स्थापना किए थे। इसके बाद इन्होने केन्द्रीय विधान सभा चुनाव लड़े जिसमें इनका 13 सीट पर जीत हुई थी।

 

भीमराव अंबेडकर 1942 में विधान सभा के सदस्य बने। डॉ भीमराव अंबेडकर ने तीन राजनैतिक दल का गठन किया जो इस प्रकार है :- 1. शेडयुल्ड कास्ट फेडरेशन 2. स्वतंत्र लेबर पार्टी 3.भारतीय रिपब्लिकन पार्टी।

 

शैक्षिक संगठन : –
डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा शैक्षिक संगठन बनाया गया जो इस प्रकार है : –
1. डिप्रेस्ड क्लासेज एज्युकेशन सोसाइटी ,

2. द बाम्बे शेडयुल्ड कास्टस इम्प्रेहमेंट ट्रस्ट एवं

3. वियन्स एज्युकेशन सोसायटी।

 

सामाजिक संगठन : –
भीमराव अंबेडकर के द्वारा सामाजिक संगठन बनाया गया। बहिष्कृत हितकारीक सभा तथा समता सैनिक दल। समता सैनिक दल में शिक्षा एवं समाज में सुधार करना था। क्योंकि भीमराव अंबेडकर को अछूत जाति के नजर से देखा जाता था।

 

चिपको आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के नीचे Click करें।
Chipko Andolan Se Aap Kya Samajhte Hain

 

समाज सुधार : –
समाज सुधार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाजिक संगठन का निर्माण किया जिसका मुख्य लक्ष्य था, समाजिक कुरीतियों को दूर करना। डॉ. भीमराव अंबेडकर का आत्मकथा का नाम वेटिंग फॉर अ बीजा था। इसमें उन्होंने समाजिक कुरीतियों के बारे में बताया था। और इसमें लिखा की गुलामी छुआ छुत से बत्तर है।

 

भीमराव अंबेडकर के द्वारा दलित परिवार के लिए पत्रिका का प्रकाशन किया गया जिसका नाम बहिष्कृत भारत, मुक नायक एवं प्रबुद्ध भारत था। 1 जनवरी 1818 में आंग्ल मराठा युद्ध हुआ जिसमें महार जाति के लोग मारे गए। इसके सम्मान में 1 जनवरी 1927 को कोरेगॉव में विजय स्मारक जयस्तंभ का निर्माण किया गया था।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा 1927 में चबदार तलाब सत्याग्रह चलाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य था कि तलाब के पानी सभी जाति के लोग पिये। डॉ. भीमराव अंबेडकर को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में कुछ अन्य रोचक तथ्य : –
डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में हम कितना भी बात कर लें कम ही है। उनका जीवन हमें प्रेरणा से भर देता है। वो हमारे देश के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने P.H.D की पढाई विदेश जाकर की थी।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ही एक ऐसे प्रथम व्यक्ति थे जिनकी प्रतिमा उनके जिन्दा रहते ही बनाया गया था। उनकी यह प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर जगह पर स्थित है। उनकी प्रतिमा लंदन में कार्ल मार्क्स के बगल में लगा हुआ है। भारत के झंडा में अशोक चक्र जो आप और हम देखते हैं उन्ही के कहने पर शामिल किया गया था।

 

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्थशास्त्र में अपना पिता मानते थे। उसी समय उन्होंने भारत सरकार के समक्ष बिहार और मध्य प्रदेश के विभाजन का प्रस्ताव रखा ताकि उनका सही से विकास हो पाए।

 

पढ़ाई की बात करें तो मेरा मानना है कि उनकी बराबरी अभी तक कोई नहीं कर पाया है। लंदन स्कूल ऑफ़ कॉमर्स में जिस पढ़ाई को पूरा करने में सबको 8 साल लग जाते थे , उस पढ़ाई को डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 2 वर्ष 3 महीने में पूरा किया। इसको करने के लिए वो 24 घंटे में 21 – 21 घंटे पढ़ते थे।

 

उनको पढ़ाई से इतना लगाव था कि उन्होंने अपना एक निजी पुस्तकालय ही बना लिया था। वो अपना ज्यादा समय इसी में व्यतीत करते थे। उनका यह पुस्तकालय विश्व का सबसे बड़ा निजी पुस्तकालय बन गया था।

 

उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी – ‘ वेटिंग फॉर ए वीसा ‘ जो अभी भी कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाता है। कोलंबिया विश्वविद्यालय में 100 विद्वानों की सूची तैयार की गयी थी उसमे डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम पहले नंबर पर था। वो 64 विषयों में महारत हासिल कर लिए थे और इसके साथ ही साथ 9 भाषाओं पर अच्छी पकड़ थी।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 850000 समर्थक के समक्ष इन्होने बौद्ध धर्म का दीक्षा लिए थे। जिसके कारण भीमराव अंबेडकर को इस युग का आधुनिक बुद्ध कहा जाता है। सबसे ज्यादा गाना की बात की जाए तो इन्ही के ऊपर गाना गाये गए हैं तथा सबसे ज्यादा किताब भी इन्ही के ऊपर लिखा गया है।

 

गांधीजी का मानना था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर 500 ग्रेजुएट तथा 1000 विद्वानों में से सबसे बुद्धिमान थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने पीने का पानी के लिए सत्याग्रह करने वाले एकमात्र भारतीय थे। विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिमा डॉ. भीमराव अंबेडकर का बनाया गया है। भीमराव अंबेडकर की जयंती पुरे विश्व भर में मनाई जाती है।

 

Oxford विश्व विद्यालय ने पिछले 10 हजार साल में विश्व के 100 मानवतावादी विश्वमानव के सूची निकाली जिसमें से डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्थान चौथा था।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा एक पुस्तक लिखी गई थी जिसका नाम Demonetisation इसमें The Problem of Rupee Its Origin & Its Solution के बारे में बताया है। डॉ. भीमराव का कहना था कि विश्व के हर देश को काला धन को समाप्त करने के लिए हर 10 वर्ष पर विमुद्रीकरण ( नोटबंदी ) करना चाहिए।

 

भीमराव अंबेडकर से सम्बंधित प्रश्न (FAQ) : –
1. डॉ भीमराव अंबेडकर के माता-पिता का नाम क्या था ?
Ans – डॉ. भीमराव अंबेडकर के माता का नाम भीमाबाई तथा पिता का नाम रामजी अंबेडकर था।

 

2. डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म कब हुई थी ?
Ans – डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू मध्य प्रदेश में हुआ था।

 

3. डॉ भीमराव अंबेडकर की पत्नी का नाम क्या था ?
Ans – भीमराव अंबेडकर की दो शादी हुई थी. उनकी पहली पत्नी का नाम रमाबाई था और दूसरी पत्नी का नाम सबिता अम्बेडकर था।

 

4. डॉ भीमराव अंबेडकर के बेटे का नाम क्या था ?
Ans – डॉ भीमराव अंबेडकर के चार पुत्र थे – यशवंत, रमेश, गंगाधर और राजरत्न। जिनमें एक बेटा यशवंत जीवित था बाकी तीन बेटे की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी।

 

5. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कितने पुत्र थे ?
Ans – डॉ भीमराव अंबेडकर के चार पुत्र थे। जिसमें एक पुत्र जीवित था, और तीन पुत्रों की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी।

 

6. डॉ भीमराव अंबेडकर के कितने भाई थे ?
Ans – भीमराव आंबेडकर के 2 भाई थे।

 

7. डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कब हुई थी ?
Ans – डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुई थी ?

 

8. डॉ भीमराव अंबेडकर को किसने मारा था ?
Ans – भीमराव अम्बेडकर किसने मारा इसका पता अभी तक नहीं चला है। हालांकि उनकी मौत प्राकृतिक थी।

 

9. डॉ भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्री थी ?
Ans – डॉ भीमराव अंबेडकर के पास 32 डिग्रियाँ थी।

 

10. डॉ भीमराव अंबेडकर को कितनी भाषाएं जानते थे ?
Ans – 9 भाषाएं

 

11. डॉ भीमराव अंबेडकर का पूरा नाम क्या था ?
Ans – उनका पूरा नाम भीमराव रामजी आम्बेडकर था।

 

12. भीम राव अंबेडकर की जाति क्या थी ?
Ans – महार जाति

 

13. बहिष्कृत भारत पत्रिका किसने लिखी थी ?
Ans – डॉ भीमराव अंबेडकर

 

14. भीमराव अंबेडकर का बचपन का नाम क्या था ?
Ans – बचपन का नाम भीवा, भीम और भीमराव

 

15. डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
Ans – भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 में दिल्ली में हुई थी। उस समय उनका उम्र 65 वर्ष था।

1 thought on “डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी | Dr Bhimrao Ambedkar Biography In Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!